गुरुकुलम की अद्यतन प्रगति से अवगत हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बेलौरी बायपास स्थित श्रीराम टोला में निर्माणाधीन गुरुकुलम का किया भ्रमण
पूर्णिया. भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह अपने पूर्णिया प्रवास के दौरान गुरुकुलम के शिक्षार्थियों एवं आचार्यों से मिलकर अद्यतन प्रगति से अवगत हुए. इस दौरान रविवार को लगातार बैठकों का दौर चलता रहा, जिसमें उन्होंने कई निर्देश भी जारी किये. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ सिंह बेलौरी बायपास स्थित श्रीराम टोला में निर्माणाधीन गुरुकुलम का भ्रमण किया. भवन निर्माण को देख प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह भवन इन क्षेत्रों में गुरुकुल शिक्षा के विस्तार के लिए मील का पत्थर साबित होगा. भवन निर्माण में अब तक के सहयोगी दाताओं का धन्यवाद देते हुए उन्होंने समाज से खुलकर इसके लिए आगे आने की अपील की. इस प्रवास के दौरान उन्होंने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर विवेकानंद से मिलकर विभागीय कार्य की विस्तृत चर्चा की तथा पूर्णिया के प्रबुद्ध जनों से सामूहिक तथा व्यक्तिगत रूप से मिलकर संगठनात्मक विमर्श किया. इस दौरान उन्होंने थाना चौक पर स्थित रुद्र मारुति मंदिर के साप्ताहिक कार्यक्रम में भाग लिया. अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्णिया के कार्यकर्ताओं का सेवाभाव ,उत्साह तथा प्रेम उन्हें सदैव यहां आने के लिए आकर्षित करता है. इस दौरान भारतीय शिक्षण मंडल पूर्णिया के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामनरेश भक्त, उत्तर बिहार प्रांत गुरुकुल प्रकल्प प्रमुख संजय कुमार सिंह व सह प्रांत गुरुकुल प्रकल्प प्रमुख सुनील कुमार उनके साथ रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए