विहिप ने किया हफनिया पंचायत इकाई का गठन

Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर. प्रखंड के हफनिया पंचायत के दुलालगंज में विश्व हिन्दू परिषद् अमौर प्रखंड इकाई की बैठक विहिप प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा एवं प्रखंड मंत्री संजय राय , सहमंत्री सोहन चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गयी. प्रखंड बजरंगदल संयोजक बिमलेश कुमार ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की. प्रखंड अध्यक्ष ने विहिप की स्थापना और उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी. प्रखंड अध्यक्ष के निर्देश पर प्रखंड मंत्री संजय राय ने नयी इकाई का गठन करते हुए दायित्वों की घोषणा की. हफनिया पंचायत इकाई का गठन करते हुए हफनिया इकाई अध्यक्ष अष्टो लाल यादव , मंत्री दिनेश लाल यादव, संयोजक परमानंद राय, सह संयोजक परमेश यादव मनोज यादव, , सहमंत्री चंदर लाल, हरिजन हेमंत यादव, सत्संग प्रमुख शंभू यादव, सह सत्संग प्रमुख नमो यादव, गौ रक्षा प्रमुख रंजीत राय, सह प्रमुख बिपिन राय बनाये गये. वही दुर्गा वाहिनी संयोजिका नीलम देवी, सह संयोजिका सोनाली कुमारी, मातृ शक्ति प्रमुख महाजनी देवी, सह प्रमुख महाजनी यादव एवं मानती देवी को दायित्वों की संपुष्टि की गई. बैठक में अरुण कुमार शर्मा, सोहन चौधरी,संजय राय,बिमलेश कुमार रंजीत कुमार, सोनी चौधरी, कोलती देवी, बेबी देवी, अष्टो लाल यादव, मदन कुमार, रामफल यादव, चंदर यादव, जनार्दन यादव, ऐतवारी यादव दिनेश यादव, मनोज कुमार, संजीव यादव, कैलाश यादव,बिपिन राय, विष्टि राय, महावीर यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन