दोमुख हाट और पीपलतोरा में बालू लदे दो ट्रैक्टर व एक ट्रक जब्त

Updated:
विज्ञापन

बैसा प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग व पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

– खनन विभाग व पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी बैसा. बैसा प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग व पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुख हाट और पीपलतोरा इलाके में संयुक्त छापेमारी कर बालू लदे तीन वाहनों को जब्त किया गया है. जब्त वाहनों में दो ट्रैक्टर और एक ट्रक शामिल हैं, इनमें अवैध रूप से बालू लदा हुआ पाया गया. छापेमारी दल के पहुंचते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गये. इसके बाद तीनों वाहनों को जब्त कर अनगढ़ थाना लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गयी है. खनन विभाग द्वारा अवैध खनन, परिवहन और राजस्व चोरी के आरोप में वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया है. जांच में यह बात सामने आयी कि बालू परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार का वैध चालान या अनुमति मौजूद नहीं थी. अधिकारियों के अनुसार दोमुख हाट और पीपलतोरा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी. जिला खनन पदाधिकारी प्रखर प्रज्ञा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि फरार वाहन चालकों की पहचान कर जुर्माना लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन