75 रबर फिंगरप्रिंट व 16 एटीएम कार्ड के साथ रुपये ठगी करने वाले गिरोह के तीन युवक धराये

75 रबर फिंगरप्रिंट व 16 एटीएम कार्ड के साथ रुपये ठगी करने वाले गिरोह के तीन युवक धराये
प्रतिनिधि, पूर्णिया. सहायक खजांची थाना की पुलिस ने 75 रबर के फिंगरप्रिंट, विभिन्न बैंकों के 16 एटीएम कार्ड के साथ फर्जीवाड़ा कर खाते से रुपये निकासी करने वाले तीन युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के घर से 51 हजार रुपये नकद, एक प्रिंटर मशीन, चार मोबाइल, जिससे फर्जीबाड़ा करता था, ट्रेसिंग पेपर व एक अपाचे बाइक भी बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में डगरूआ का मिराज, कसबा थाना क्षेत्र के लागन का केसर अली व भवरा का मो नासिर हुसैन शामिल है. सोमवार को सहायक खजांची थाना में इस मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक थाना क्षेत्र के हजरतगंज में किराये के मकान में रहकर लोगों के खाते से रुपये की निकासी का गिरोह चला रहा था. गरीब लोगों के बैंक खाते से फर्जीवाड़ा कर रुपये निकासी कर लेता था. इनके घर से जो 75 रबर के फिंगरप्रिंट बरामद किये गये हैं, सभी कागज के अलग-अलग पुड़िया में रखा गया था. सभी कागज के पुड़िया को खोलने पर देखा गया कि कागज में लोगों के आधार नंबर और एटीएम पिन अंकित हैं. उन्होंने बताया कि केसर अली कसबा में सीएसपी चलता है. जबकि डगरूआ के मिराज का पिता स्मैक मामले में जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि सरकारी योजना में गरीब लोगों के खाते में जो राशि आती है, उन्हें यह तीनों अपना शिकार बनाते थे. इस गिरोह का संबंध हैदराबाद से जुड़ा है. गिरोह में शामिल अन्य लोगों की जानकारी ली जा रही है. कैसे धराये सभी. एसडीपीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत अपने सहयोगियों के साथ एक बाइक पर सवार तीन लोगों को शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की. तीनों की तलाशी ली गयी, तो अलग-अलग बैंक के सात एटीएम कार्ड बरामद किया गया. पूछताछ के बाद हजरतगंज स्थित उनके घर पर छापेमारी की गयी. जहां रबर के फर्जी फिंगरप्रिंट, प्रिंटर मशीन, एटीएम कार्ड और ट्रेस पेपर के अलावा 51 हजार रुपये नकद बरामद किया गया. तीनों युवक फर्जीवाड़ा कर क्लोन करके रबड़ का फिंगरप्रिंट बनाता था. इसके आधार पर खातों से रुपये की निकासी कर लेता था. उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह पता चला है कि हैदराबाद के किसी व्यक्ति से इन सभी ने डाटा कलेक्ट किया था. अब तक इन सभी ने कितने लोगों के खाते से रुपये की निकासी की है, इसका पता लगाया जा रहा है. ये लोग ऑनलाइन भी डाटा कलेक्ट कर लेता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




