ऑटो पलटने से दो महिला समेत तीन घायल, एक रेफर

Updated:
विज्ञापन

एक रेफर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के भवानीपुर सर्वोदय आश्रम से सोनदीप जाने वाली मुख्य सड़क पर शनिवार को 10 बजे दिन में सिंधियान मोड़ के पास ऑटो पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें एक व्यक्ति की गंभीर हालत के बाद इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये गये घायल व्यक्तियों में मुसहरी निवासी छठ्ठू यादव 50 वर्ष, मूसो ऋषिदेव की पत्नी सोनियां देवी एवं एक अन्य महिला शामिल थे. सोनिया देवी एवं एक अन्य महिला को प्राथमिकी इलाज के बाद घर भेज दिया गया. जबकि छठ्ठू यादव के एक पैर की हड्डी टूट गयी और उसके पैर की सभी अंगुली बुरी तरह फ्रैक्चर हो गयी है. प्राथमिकी इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया .फोटो – 20 पूर्णिया 13- घायल छठ्ठू यादव

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन