टेटगामा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जले, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
टेटगामा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जले, लाखों का नुकसान

लाखों का नुकसान

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व .पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रजीगंज पंचायत के टेटगामा गांव में सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में स्थानीय निवासी लक्ष्मण साह का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. घटना में घर के अंदर रखा अनाज, जरूरी कागजात, नकद राशि और अन्य कीमती सामान सहित करीब 3 लाख रुपये की संपति का नुकसान होने का अनुमान है. पीड़ित लक्ष्मण साह ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारी निकली और घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. जब तक ग्रामीण मौके पर जुटे और आग पर काबू पाने की कोशिश की तब तक तीन घर पूरी तरह जल चुके थे .पीड़ित ने बताया कि इस हादसे में उनके जीवन भर की कमाई और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया. जिला पार्षद राजीव सिंह ने कहा कि “यह घटना अत्यंत दुखद है. अग्निपीड़ित परिवार ने अपना सब कुछ खो दिया है. मैंने इस संबंध में मुफस्सिल थाना पुलिस और संबंधित राजस्व कर्मचारी को सूचित कर दिया है. प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को अविलंब राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए ताकि वे इस संकट की घड़ी से उबर सकें.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन