एससी-एसटी एक्ट के मामले में रौटा पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
रौटा थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज मामले के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.
Purnia Police Action: बैसा (पूर्णिया). रौटा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 100/26, दिनांक 20 मई 2026 में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन चौधरी, लालबहादुर चौधरी तथा भोला चौधरी शामिल हैं. तीनों आरोपी रौटा थाना क्षेत्र के चन्नी गांव के निवासी हैं.
एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज है मामला
रौटा थाना पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
मामले की जांच जारी
Purnia Police Action: पुलिस ने बताया कि दर्ज कांड के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर मामले में आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए