महिला की मौत से गांव में पसरा मातम
गायत्रीनगर तेलडीहा गांव
रुपौली. टीकापट्टी थानाक्षेत्र के गायत्रीनगर तेलडीहा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका तारा कुमारी (25 ) पति सुरेंद्र राय रानीटोल दियारा,बछवाडा, बेगुसराय ससुराल से अपने मायके आयी हुई थी. इस सबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सनोज चौबे ने बताया कि तारा कुमारी 5 सितंबर को एसएच 65 से जा रही थी. तभी अज्ञात पिकअप ने उसे ठोकर मार दिया पिता महेश यादव ने उसे तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. कटिहार मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. टीकापटी पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. इधर महिला के दो बच्चों में एक बच्चा लगभग छह माह का है, जिसे देख सबकी आंखों में आंसू बह रहे थे. फोटो. 7 पूर्णिया 21- घटना की जांच करती पुलिस.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए