सोशल साइट्स पर भी छा गई है छठ मइया की महिमा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

फेसबुक पर जमा रखा है अपना कब्जा
विज्ञापन
फेसबुक पर कोई बीते दिनों की तस्वीर पेश कर रहा तो कोई छठ की कहानियां
सूप को हाथ में लिए तस्वीरों ने तो पूरे फेसबुक पर जमा रखा है अपना कब्जा
पूर्णिया. बदलते परिवेश के साथ देश में बहुत कुछ बदला है, पर नहीं बदली है तो व्रत और त्योहारों को लेकर भारतीयों की उत्सवधर्मिता. लोक आस्था के महापर्व छठ के आते ही अभिव्यक्ति के आधुनिक माध्यम सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और ट्विटर पर छठ गीतों को शेयर और लाइक करने का दौर भी तेज हो गया है. कोई बीते दिनों की तस्वीरें शेयर कर रहा है तो कोई छठ से जुड़ी कहानियां साझा कर रहा है. कहीं तस्वीरों में संतरे के कतरे बिखरे हैं तो कहीं अनार के दाने. बात यही तक नहीं रुकी, घी के ठेकुआ और ऋतुफल से सजे सूप को हाथ में लिए व्रतियों के तस्वीरों ने तो जैसे पूरे फेसबुक पर अपना कब्जा जमा रखा है. आधुनिकता के इस दौर में भी युवा इस पर्व को लेकर लगातार अपने स्टेटस अपडेट कर रहे हैं. किसी को छठ घाट पर होने वाले ठंड का एहसास याद आ रहा है तो कोई सुबह सुबह छठ घाट पर सुबह सुबह जाने की तैयारियों को शेयर कर रहा है. सात समन्दर पार बसे लोगों को भी शुद्ध देसी घी के बने ठेकुए की खुशबू ने फेसबुक पर खींच लाया है. माटी से जुड़े सभी भारतीय पर्वो में सबसे पवित्र माने जाने वाले इस पर्व को लेकर वैज्ञानिक चर्चाएं भी फेसबुक की जुबान बने हुए हैं. फेसबुक पर कोई छठ की कहानियां रामायण और महाभारत से निकाल कर ला रहा है तो कोई इस पर्व की सादगी और पवित्रता की चर्चा कर छठी मइया की महिमा को शेयर कर रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










