राजा हत्याकांड में 20 दिन से आरोपितों की गिरफ्तारी का परिजनों को इंतजार

Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर नगर पंचायत में वार्ड संख्या-1 में राजा कुमार हत्याकांड में 20 दिन बीत जाने के बावजूद कई राज खुलने और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है. हालांकि भवानीपुर पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी होने का मृतक के परिजन इंतजार कर रहे हैं. ज्ञात हो कि 13 जनवरी को भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी अरुण मंडल के पुत्र राजा कुमार का शव उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया था. इस घटना के बाद मृतक की मां तेतरी देवी ने अपने दो नजदीकी रिश्तेदारों पर राजा की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया था. मृतक की मां के फर्द बयान के आधार पर भवानीपुर थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 6/26 दर्ज किया था. तेतरी देवी ने पुलिस को बताया था कि उसके पुत्र की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है. इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन