दिबराधानी वार्ड 9 में जमीन विवाद में झड़प में दंपती घायल, गंभीर हालत में बेटा रेफर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 09 Feb 2026 6:59 PM

विज्ञापन

प्रखंड की दिबराधानी पंचायत के वार्ड संख्या 9 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक दंपती व उनका 17 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड की दिबराधानी पंचायत के वार्ड संख्या 9 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक दंपती व उनका 17 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल पुत्र को पूर्णिया रेफर किया गया है. मामले में पीड़ित पक्ष ने बड़हराकोठी थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, दिबराधानी पंचायत वार्ड संख्या 9 निवासी सुनील मंडल व उमेश मंडल के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. रविवार को दोपहर बाद से इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा. कुछ घंटों में ही कहासुनी से मारपीट की नौबत आ गयी. आरोप है कि उमेश मंडल व उनके परिजनों ने सुनील मंडल, उनकी पत्नी अनिता देवी व पुत्र हरिओम कुमार के साथ मारपीट की. इस घटना में सुनील मंडल व उनके पुत्र हरिओम कुमार के सिर में गंभीर चोट आयी, जबकि पत्नी अनिता देवी भी बुरी तरह घायल हो गयी. घटना के बाद शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया और सभी घायलों को सीएचसी बड़हरा कोठी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दंपती का उपचार किया, जबकि गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय हरिओम कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया .

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन