अभियुक्त को मुरलीगंज के इटहरी से दबोचा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Feb 2026 6:07 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थाना कांड संख्या 277/25 के फरार अभियुक्त को गुरुवार की रात्रि मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अंतर्गत इटहरी से गिरफ्तार किया गया. उसे शुक्रवार को कागजी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर निवासी 55 वर्षीय आमिर चंद्र साह के रूप में हुई . जानकारी देते हुए भवानीपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि फरार व्यक्ति मुरलीगंज थाना के इटहरी में छिपकर है. जानकारी मिलते ही दल बल के साथ जाकर उसे वहां से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा गया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन