फाइनेंसकर्मी से लूट में धराया किशोर, भेजा बाल सुधार गृह

Updated:
विज्ञापन

भेजा बाल सुधार गृह

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थाना क्षेत्र में राहजनी व लूटपाट के मामले में 14 वर्षीय किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. आरोपित किशोर अमौर थाना कांड संख्या 222/24 का अप्राथमिकी अभियुक्त है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि दिनांक 04.06.2024 को दलमालपूर पंचायत के खनका टोला के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने फाइनेन्स कंपनी के फिल्ड ऑफिसर निवेश कुमार पिता रघुनाथ ठाकुर साकिन बेलगच्छी, नितेन्द्र, अमौर का बैग छीनकर भाग गये थे. बैग में 26780 रुपये व कागजात थे. कांड के अनुसंधान के क्रम में इस लूटपाट की घटना में क्षेत्र में सक्रिय अपराधी शौकत 35 वर्ष साकिन दलमालपूर, अमौर एवं एक किशोर का नाम सामने आया. थानाध्यक्ष ने बताया कि 28.06.2024 को शौकत को देशी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया. लूटपाट के मामले में एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त 14 वर्षीय किशोर को पुलिस अभिरक्षा में पूर्णिया के किशोर न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह के लिए भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन