प्रोजेक्ट स्कूल के शिक्षक व कर्मी को सेवानिवृति पर दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
प्रोजेक्ट स्कूल के शिक्षक व कर्मी को सेवानिवृति पर दी विदाई

बायसी.

विज्ञापन

बायसी. प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बायसी में जंतु विज्ञान के शिक्षक सुशील कुमार एवं एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी मोहम्मद तंजील को विदाई दी गई. जानकारी के अनुसार सुशील कुमार राय 25 फरवरी 2010 को प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बायसी में जंतु विज्ञान के शिक्षक के रूप में अपना योगदान लिए थे. 16 साल सेवा देने के उपरांत 31 जनवरी को सेवा से निवृत हुए . चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मोहम्मद तंजील 4 फरवरी 1984 को अपना योगदान प्रोजेक्ट विद्यालय में दिए थे. 39 साल सेवा देने के उपरांत 31 जनवरी को सेवानिवृत हुए. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृत्यानंद प्रसाद ने कहा कि इन दोनों की कमी विद्यालय को हमेशा खलेगी. पूर्व मंत्री हाजी अब्दुस सुबहान ने कहा कि उस जमाने में जब लड़कियों के पढ़ने के लिए प्रखंड में कोई भी सरकारी स्कूल नही था तो, उन्होंने खुद कमिटी बनाकर प्रोजेक्ट विद्यालय की नींव रखी थी. इस कमेटी द्वारा मोहम्मद तंजील का चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी में चयन हुआ था. उन्होंने तंजील के बारे में कहा कि इनका योगदान किसी भी क्षेत्र में कम नहीं रहा है वे सभी कामो को बड़े दिल से करते रहे. आज उनकी विदाई पर कमी सभी को खलेगी. इस मौके पर पूर्व मुखिया जावेद इकबाल, शबनूर आलम, अबूबकर शादाब आलम, शमशीर आलम, इकरामुल सरपंच , शिक्षक विभास कुमार ,मिराज आलम , इम्तियाज आलम, सईद आलम, मुमताज आलम, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शकील, सौरभ कुमार ,रंगवीर कुमार ,विनीता भारती , कुणाल किशोर, परमानंद सहनी, चंद्रावती कुमारी, मंच संचालक अमन कुमार चक्रवर्ती आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन