ePaper

कड़क ठंड व कनकनी से अभी निजात नहीं, शीतलहर के बने हैं आसार

Updated at : 01 Jan 2025 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
कड़क ठंड व कनकनी से अभी निजात नहीं, शीतलहर के बने हैं आसार

शीतलहर के बने हैं आसार

विज्ञापन

पूर्णिया. कड़क ठंड व कनकनी से फिलहाल निजात नहीं मिलने वाली है. अगले 48 घंटे में मौसम में कोई खास सुधार होने के आसार नहीं दिख रहे. वैसे, ठिठुरन भरी ठंड के साथ नए साल का आगाज हुआ है और दूसरे दिन भी अमूमन यही स्थिति रहने वाली है. तेज बर्फीली पछुआ हवा का असर अभी जारी रहेगा. हवाएं इस कदर सर्द हैं कि हालात शीतलहर जैसे बन गये हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर पश्चिम बर्फीली हवाओं के कारण रात के साथ साथ दिन में भी ठंड का असर जारी रहेगा. इस दौरान कई जगह कोहरा भी छाया रह सकता है. मौसम विभाग की ओर से हाड़ कंपाने वाली ठंड की चेतावनी भी दी गई है. आने वाले दो से तीन दिनों के अंदर शीतलहर के आसार भी बने हुए हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है.

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर कमोबेश इस इलाके पर भी है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी लगातार सुबह के समय कोहरा दिखेगा जबकि सर्द हवाओं के कारण दिन में भी ठंड लगेगी. इस बीच दिन में कभी-कभी धूप देखने को मिलेगा जबकि अगले कुछ दिनों में ही ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. मौसम इंडेक्स के मुताबिक आगामी 6 जनवरी तक सुबह में लगातार कुहासा बना रहेगा जबकि आसमान में बादल भी छाये रहेंगे. मौसम इंडेक्स में 5-6 जनवरी को बारिश के भी संकेत दिए गये हैं जिससे ठंड और बढ़ सकती है.

शवाब पर आ गई हैं सर्द हवाएं

जानकारों का कहना है कि इसी वजह से सर्द हवाएं शवाब पर आ गई हैं. एक तरह जहां शीतलहर जैसी स्थिति बन गयी है वहीं दूसरी तरफ मौसम का पारा भी लुढ़क रहा है. आलम यह है कि पूर्णिया में शिमला और दार्जिलिंग जैसा नजारा है. बीते तीन दिनों से लोगों को सूर्यदेव के पूर्ण दर्शन नहीं हो रहे हैं. सूर्यदेव रोल दोपहर हल्की झलक दिखा जाते हैं. पूरा शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में है. इधर, बुधवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 23.0 एवं न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इससे पहले मंगलवार को अधिकतम 23.0 एवं न्यूनतम 13.0 डिग्री, सोमवार को अधिकतम 25.0 व न्यूनतम 16.0 डिग्री, रविवार को अधिकतम 27.0 एवं न्यूनतम 15.0 डिग्री तथा शनिवार को अधिकतम 27.0 एवं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था.

फोटो- 1 पूर्णिया 11- गर्म कपड़े में ठंड से बचने का प्रयास करते बाइक सवार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन