सीमांचल में हो खेलों का विकास : संजीव मिश्रा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 5:56 PM
पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा ने कहा है कि कोशी, सीमांचल एवं मिथिलांचल के युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब के पटियाला की तर्ज पर विभिन्न खेलों का विकास होना चाहिए
पूणिया. पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा ने कहा है कि कोशी, सीमांचल एवं मिथिलांचल के युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब के पटियाला की तर्ज पर विभिन्न खेलों का विकास होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोशी, सीमांचल एवं मिथिलांचल में खेल संसाधनों का घोर अभाव है. इन इलाकों के खिलाड़ियों को एनआइएस प्रशिक्षण के लिए बिहार से बाहर जाना पड़ता है. पड़ोसी देश नेपाल से कोशी, सीमांचल एवं मिथिलांचल का बेटी-रोटी का संबंध है. इसे खेल एवं सांस्कृतिक के माध्यम से और आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए. श्री मिश्रा ने कहा कि कोशी-सीमांचल एवं मिथिलांचल के जिलों में विभिन्न खेलों का बेहतरीन माहौल भी है. विभिन्न खेलों के खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर भी रहे हैं. पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन श्री मिश्रा ने कहा कि विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के लिए बिहार सरकार को स्पोर्ट्स हॉस्टल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर भी काम करने की आवश्यकता है. मिथिलांचल के बाद पूणिया भी एअरपोर्ट, रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग से जुड़ने जा रहा है. भविष्य में कोशी, सीमांचल एवं मिथिलांचल आर्थिक रूप से समृद्ध हो जाएगा और रोजगार के भी नये-नये अवसर खुलेंगे. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन से जिलों का समृद्धशाली विकास व रोजगार अवसर बढ़ेगा और विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी को अपने घरों में ही बेहतर सुविधाएं मिलने से काफी लाभ होगा. कोशी-सीमांचल एवं मिथिलांचल में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती अनेकों खिलाड़ियों ने जिला व राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने जिलों का नाम रौशन किया है.कोशी-सीमांचल एवं मिथिलांचल में छोटे-बड़े अनेक खेल मैदान उपलब्ध हैं केवल खेलों के अनुरूप विकसित करने की आवश्यकता है. उन्होने कहा कि खेल के विकास के लिए वे जल्द ही विभिन्न स्पोर्ट्स के जानकार एवं खेल प्रेमियों के साथ बैठक करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










