Purnia news : किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती का विशेष प्रशिक्षण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2024 10:56 PM

विज्ञापन

किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ पूर्णिया के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ के एम सिंह द्वारा सरसों की उन्नत खेती विषय पर किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई

विज्ञापन

जलालगढ़. किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ पूर्णिया के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ के एम सिंह द्वारा सरसों की उन्नत खेती विषय पर किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई. मौके पर केवीके के वैज्ञानिक डॉ राबिया परवीन द्वारा सरसों के उन्नतिशील प्रभेद की खेती एवं मिट्टी जांच संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी. बताया गया कि कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा अमौर प्रखंड में सरसों प्रभेद उत्तरा का लगभग 50 एकड़ में समूह अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण कार्यक्रम कृषकों के बीच किया गया है. मौके पर 30 पुरुष एवं महिला कृषकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन