पूर्णिया महिला महाविद्यालय में छह अतिथि शिक्षकों ने दिया योगदान

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया महिला महाविद्यालय में छह अतिथि शिक्षकों ने दिया योगदान

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय ,पूर्णिया में छः अतिथि शिक्षकों ने नवीनीकरण उपरांत योगदान दिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया द्वारा अतिथि शिक्षकों की सेवा शर्तों 11 महीना के लिए होती है. 11 महीने उपरांत पुनः उनका नवीनीकरण किया जाता है. प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ) अनंत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के पुनः योगदान करने से महाविद्यालय शिक्षक परिवार और भी समृद्ध हो गया है. महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए इन लोगों का योगदान करना अति आवश्यक था. प्रधानाचार्य ने सभी को बधाइयां दी एवं शिक्षण ,पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया. संस्कृत विभाग में डॉक्टर मिताली मीनू ,बांग्ला विभाग में डॉक्टर मसूद अली देवान,रसायन शास्त्र विभाग में डॉ भूपेंद्र प्रसाद, हिंदी विभाग में डॉक्टर प्रेरणा, जूलॉजी विभाग में डॉक्टर अनीता मिश्रा ,बॉटनी विभाग में डॉक्टर प्रेरणा प्रिया ने योगदान दिया.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन