आग से सात घर जले, छह मवेशी समेत लाखों की क्षति
भवानीपुर
भवानीपुर. धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के गोन्दवारा पथकैली पंचायत के पथकैली मुनि टोला में मंगलवार को अचानक लगी आग में सात परिवारों के घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए. जबकि घरों में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया. हादसे में छह मवेशियों की जलकर मौत हो गई. इस अग्निकांड में मो. मोकिम, मो. अंसार, मो. निजाम, मो. जलालुद्दीन, मो. सद्दास, मो. सनाउल एवं बेचन मुनि के घर पूरी तरह जल गए. घनी आबादी के बीच अचानक आग लगने से पूरे गांव में अफरातफरी और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया. आग की लपटें उठते देख स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी, पंपसेट और अन्य साधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर धमदाहा एसडीएम अनुपम ने दमकल को भी घटनास्थल पर भेज दिया. जिससे आग पर काबू पाने में लोगों को सहायता भी मिली. हालांकि जब तक आग बुझायी जाती, तब तक सातों परिवारों के घर और सारा सामान जलकर राख हो चुका था. अगलगी में छह मवेशियों की भी जलने से मौत हो गई. पैक्स अध्यक्ष शब्बीर आलम उर्फ लाल बाबू ने प्रशासन से अविलंब इन लोगों की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए