वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की,चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वारंटी को गिरफ्तार करने गयी सदर थाना पुलिस टीम के साथ लोग धक्का मुक्की करने लगे. धक्का-मुक्की में सदर थाना के तीन चार पुलिस कर्मियों को चोटें भी आयी है.

विज्ञापन

पूर्णिया. वारंटी को गिरफ्तार करने गयी सदर थाना पुलिस टीम के साथ लोग धक्का मुक्की करने लगे. धक्का-मुक्की में सदर थाना के तीन चार पुलिस कर्मियों को चोटें भी आयी है. इसके बाद पुलिस ने धक्का मुक्की करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में सदर थानाक्षेत्र के दरगाहा कॉलोनी निवासी सागर साह, सूरज कुमार साह, राहुल कुमार साह एवं अंकित कुमार साह शामिल है. सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रविवार को गैरजमानती वारंटी को गिरफ्तार करने सदर थाना की पुलिस टीम दरगाहा कॉलोनी गयी हुई थी. धक्का मुक्की में उन्हें एवं सदर थाना की एसआइ अनुपम राज,सुष्मिता कुमारी, परशुराम साह आदि को चोटें आयी है. उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मारपीट करने का भी मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन