भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की मनायी जयंती

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Feb 2026 5:47 PM

विज्ञापन

बायसी

विज्ञापन

बायसी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आसजा मोवैया पंचायत के प्रा. वि. बांसबाड़ी में भारत कोकिला,देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती मनाई गई. शिक्षाविद सह समाजसेवी डॉक्टर प्रकाश प्रभात ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरोजिनी नायडू सुप्रसिद्ध कवयित्री थी. साथ ही वह भारत की पहली महिला राज्यपाल बनी थी.प्रधान शिक्षिका आयशा तसनीम ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत कोकिला सरोजिनी नायडू जी स्वतंत्रता संग्राम में भाग ली थी. उनकी अग्रणी भूमिका को देखते हुए उनकी जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में भी मनाते हैं. वे पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. इस मौक़े पर शिक्षकों में डॉक्टर प्रकाश प्रभात,मो. नूर प्रवेज आलम,सौरभ त्रिपाठी,बीबी नुसरत फातमा वहीं छात्र-छात्राओं में प्रेरणानिधि,अनन्या,नीतू,शिवानी,मीनाक्षी,आमना आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन