सदर विधायक ने शौचालय व छतदार चबूतरा का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

वार्ड नं-04

विज्ञापन

पूर्णिया. सदर विधायक विजय खेमका ने वार्ड नं-04 वनवासी कल्याण आश्रम छात्रावास में शौचालय तथा वार्ड – 07 बक्साघाट पर निर्मित पक्का छतदार चबूतरा का उद्घाटन किया. उद्घाटन स्थल पर वार्ड पार्षद कल्याणी राय, वार्ड पार्षद बबली कुमारी, भाजपा अध्यक्ष अजित सिन्हा, बुधनी देवी, पूर्व वार्ड पार्षद मीणा ऋषि तथा बूथ अध्यक्ष राजेश पासवान ने श्रीफल तोड़ा. इस अवसर पर विधायक ने कहा बनवासी कल्याण आश्रम में शौचालय निर्माण स्वच्छ भारत अभियान है. बक्साघाट पर पक्की छतदार चबूतरा निर्माण स्थानीय लोगों के लिए बहुपयोगी होगा. विधायक श्री खेमका ने दोनों स्थानों पर गोष्टी कर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया.विधायक ने कहा पूर्णिया शहर स्मार्ट सिटी बने इसमें सभी शहर वासी के सहयोग की आवश्यकता है. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चांदी पंचायत भवन में अंचल द्वारा आयोजित शिविर में आये लोगों की जमीन सम्बन्धी समस्या को विधायक ने सुना तथा उपस्थित अंचलाधिकारी एवं कर्मचारी से समाधान का निर्देश दिया. कार्यक्रम में किशोर साह चंद्र किशोर भगत रामानंद महलदार रबिन्द्र झा नरेंद्र नारायण संजय उड़ाव संतोष कुमार प्रमिला देवी राजीव राय बंटी कुमार सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. फोटो- 23 पूर्णिया 12- उद्घाटन करते सदर विधायक विजय खेमका

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन