पहले रोजा में दूध की किल्लत से परेशान दिखे रोजेदार

Updated:
विज्ञापन

अमौर प्रखंड

विज्ञापन

अमौर. अमौर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को पहले रोजा में ही दूध की किल्लत का सामना रोजेदारों को करना पड़ा . अमौर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित स्टेट बैंक परिसर स्थित सुधा मिल्क पार्लर में सुबह से ही दूध लेने के लिए रोजेदार चक्कर लगाते रहे. सुधा मिल्क पार्लर के प्रोपराइटर दीपक कुमार झा ने बताया कि दूध की मांग काफी ज्यादा हो गयी है. उस हिसाब से आपूर्ति काफी कम है. इसे लेकर पदाधिकारी का ध्यान दिलाया गया है. इधर, रोजेदारों ने बताया कि जब रोजा का समय आता है तो इसी तरह दूध की किल्लत से आम रोजेदारों को जूझना पड़ता है.रोजेदारों ने गव्य विकास विभाग से दूध की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की. रोजदारों में जमशेद आलम, नूर कलाम, नुरुल इस्लाम, मुनाजिर,मुंतसिर आलम, एखलाख आलम, इलियास ,सज्जाद आलम आदि ने इस दिशा में प्रशासन का भी ध्यान आकृष्ट कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन