ePaper

Road Accident: पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Updated at : 20 Dec 2024 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Road Accident

सांकेतिक फोटो

Road Accident: पूर्णिया जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों में दो अमौर थाना क्षेत्र के है, जबकि एक ट्रक चालक गोरखपुर निवासी है.

विज्ञापन

Road Accident: पूर्णिया से दुखद खबर आ रही है, जहां पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना कसबा थाना क्षेत्र के एनएच-27 के काठपुल के समीप दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार की देर रात की है. वहीं दूसरी घटना शुक्रवार को एनएच-27 के हिना ईंट भट्ठा के समीप घटी है. इस सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक समेत दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात उत्तर प्रदेश से प्लाई बोर्ड लादकर गोरखपुर जिले के कैंपियर गंज निवासी दुर्योधन सिंह के पुत्र सह ट्रक चालक बलराम सिंह अपने ट्रक लेकर बंगाल जा रहे थे.

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

काठपुल के समीप ट्रक ओवरटेक करने के दौरान दो ट्रक आपस में टकरा गये. इस सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक बलराम सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची कसबा पुलिस ने दोनों ट्रक को जब्त कर लिया और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. दूसरी घटना कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 27 के हिना ईंट भट्ठा के निकट घटी है. अमौर थाना क्षेत्र के धुरपैली पंचायत के सहनगांव निवासी वार्ड संख्या 16 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो सद्दाम और उनके साथ विष्णुपुर पंचायत के मैत्रा गांव निवासी सरफराज आलम अपने घर से अपाची बाइक से पूर्णिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच हिना ईट भट्ठा समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अपाची ने ट्रैक्टर के ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर लगते हुए मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये. मोटरसाइकिल पर सवार सद्दाम व सरफराज की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

घटना के बाद ग्रामीणों ने की सड़क जाम

सूचना के बाद भी पुलिस को देर से आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि अगर पुलिस व एंबुलेंस ससमय घटनास्थल पर पहुंचता तो शायद सद्दाम की जान बच सकती थी. इसके बाद में पुलिस व अंचल के राजस्व अधिकारी हफीजुर्रहमान के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को तोड़ा. कस्बा पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इस संबंध में कस्बा थाना के अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है. सभी क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त किया गया है. तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है.

Also Read: Patna News: शराब के नशे में पति करता था पिटाई, परेशान पत्नी ने खाने में मिलाया जहर, मौत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन