अर्जक संघ का प्रतिनिधि सम्मेलन एक फरवरी को

Updated:
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल सरोचिया गढ़बनैली कसबा

विज्ञापन

पूर्णिया. अर्जक संघ जिला का प्रतिनिधि सम्मेलन आगामी एक फरवरी को अंबेडकर मिशन पब्लिक स्कूल सरोचिया गढ़बनैली कसबा के परिसर में आयोजित होगा. अर्जक संघ एक सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन है जो भारतीय संविधान के अनुरूप सांस्कृतिक परिवर्तन का पक्षधर है. मानव समता पर आधारित शिक्षा प्रणाली को लागू कराने हेतु संघ संघर्ष करते आ रहा है. सम्मेलन का उद्घाटन अर्जक संघ के महामंत्री दीपक पासवान करेंगे. इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा द्वारा भारतीय एकता पर गायन का प्रस्तुतिकरण होगा. कलाकार मुल्कराज आनन्द द्वारा जगदेव जाग उठा नाटक का मंचन होगा. इस अवसर पर नई जिला समिति का भी गठन होगा. इसकी जानकारी अर्जक संघ के जिला अध्यक्ष सियाराम महतो ने दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन