नीतीश को सत्ता से हटाना जनादेश का अपमान : कांग्रेस
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव ने बिहार में सत्ता हस्तांतरण पर कहा
पूर्णिया. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव ने बिहार में सत्ता हस्तांतरण पर कहा कि यह बदलाव कोई अंचभित करने वाली नहीं है बल्कि विपक्ष ने पहले ही कह दिया था नीतीश जी के साथ क्या होगा. नीती़श कुमार के नाम पर चुनाव लड़ा गया, जनता से वोट भी उसी नाम और चेहरे के भरोसे मांगा गया लेकिन राजनीति की विडंबना देखिए कि चुनाव के बाद वही जनादेश अलग-अलग राजनीतिक समीकरणों में उलझ गया. रिंकू यादव ने कहा कि भाजपा की राजनीति में बार-बार यह देखने को मिला है कि वह अपने सहयोगियों के साथ भी लोकतांत्रिक भावना से ज्यादा राजनीतिक गणित को प्राथमिकता देती है. महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों ने यह सवाल खड़ा किया है कि क्या जनादेश का सम्मान हो रहा है या सत्ता के लिए “रिमोट कंट्रोल” वाली राजनीति चल रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास और जनादेश होता है. लेकिन जब राजनीतिक जोड़-तोड़, दबाव और सत्ता की रणनीति से सरकारों का स्वरूप बदलने लगे, तब लोकतंत्र कमजोर होकर छलतंत्र का रूप लेने लगता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए