धार्मिक आयोजन से समाज में होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार : सांसद

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के रूपौली प्रखंड अंतर्गत थाना टीकापट्टी के ग्राम गोड़ियर पूरब स्थित माता भगवती स्थान के प्रांगण में भारतीय भ्रमण शील मानस प्रचार-प्रसार आदर्श क्षेत्र गोड़ियर द्वारा 56 वां वार्षिक यज्ञाधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया. इसमें सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव का आयोजन समिति और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को नैतिक मूल्यों तथा आध्यात्मिकता से जोड़ने का कार्य करते हैं. सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आपो दीपो भवः की परंपरा हमें स्वयं प्रकाश बनने और समाज में ज्ञान व सद्भाव का दीप जलाने की प्रेरणा देती है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सेवा का भाव सिखाती हैं, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का अवसर मिलता है, जो समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है. सांसद ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक सोच और सद्भावना बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए. मौके पर शिवनारायण सिंह, अफताब आलम उर्फ पप्पू मुखिया सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, पूर्व मुखिया अवधेश सरस्वती, पप्पू यादव, जिला परिषद उमा यादव,मुखिया विक्रम मंडल, पूर्व प्रमुख बिहारी यादव प्रेम किशोर सिंह, जेपी साह, अशोक यादव, संजय सिंह संगम यादव आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन