शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

Published at :19 Aug 2024 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में 17 वर्षीया नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक लगातार यौन शोषण किया.

विज्ञापन

अमौर. थाना क्षेत्र में 17 वर्षीया नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक लगातार यौन शोषण किया. जब किशोरी गर्भवती हो गई तो शादी की बात से मुकर गया है. इस बीच लड़की द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर वह लगातार टाल मटोल कर रहा था. पीड़िता का आरोप है कि पिछले एक वर्षों में युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ घर से बाहर लगातार संबंध बनाया. लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन शादी का रिश्ता लेकर लड़के के घर गये.परंतु उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते लड़की वालों को भगा दिया. मामला अमौर पुलिस के पास पहुंचा और पीड़ित किशोरी के आवेदन पर विगत 17 अगस्त को अमौर थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले में दुष्कर्म व प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पोक्सो) की धाराओं के अलावा अन्य धारायें भी लगायी गयी हैं. मामले में मुख्य आरोपित अरबाज उम्र 18 वर्ष पिता सोहेल साकिन मझुवा, पंचायत दलमालपूर, थाना अमौर समेत 08 लोग नामजद किये गये हैं. मामले में मुख्य आरोपी अबराज को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है जिसे अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और कांड से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश पुलिस सरगर्मी के साथ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन