बारिश ने बढ़ायी मक्का किसानों की परेशानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बैसा

विज्ञापन

बैसा . प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है. बीती रात्रि बारिश से प्रखंड क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली है .लेकिन मक्का की फसल उगाने वाले किसान परेशान हैं क्योंकि बारिश से फसलें सूखने में बाधा आ रही है. कई किसानों ने अपनी फसल काटकर सुखाने के लिए रख दी है. अब बारिश से फसलें गीली हो रही हैं और खराब होने का डर है. देर रात्रि अचानक तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई. वहीं बारिश शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई. कई घंटे तक बिजली बाधित रही. मक्का तोड़कर खेत व खलिहान में रखी उपज को अधिक नुकसान हुआ है. वहीं आम की को भी काफी क्षति हुई है. थोड़ी देर की बारिश में ही प्रखंड क्षेत्र के कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन