पूर्णिया में रात 10 से सुबह 4 बजे तक चलेगी ‘सुपर पेट्रोलिंग’, पांच अनुमंडलों में अधिकारी तैनात
वाहन जांच करते पुलिस | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण और रात में सक्रियता बढ़ाने के लिए 'सुपर पेट्रोलिंग' व्यवस्था शुरू की है. यह व्यवस्था रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक प्रभावी रहेगी, जिसमें विशेष गश्ती दल तैनात होंगे. आम लोग आपात स्थिति में सीधे पेट्रोलिंग अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.
पूर्णिया : अपराध नियंत्रण और रात में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के लिए पूर्णिया पुलिस ने जिले में ‘सुपर पेट्रोलिंग’ व्यवस्था लागू की है. इसके तहत प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक विशेष रात्रि गश्ती की निगरानी की जाएगी. इसके लिए जिले के सभी पांच पुलिस अनुमंडलों में पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
इस व्यवस्था के तहत आम लोग रात में किसी आपात स्थिति या समस्या की सूचना संबंधित सुपर पेट्रोलिंग पदाधिकारी को सीधे दे सकेंगे. पुलिस की ओर से संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गये हैं.
पांच अनुमंडलों में अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी
सदर-1: केहाट, मधुबनी, मरंगा, सदर, सहायक खजांची और मुफस्सिल थाना क्षेत्र की निगरानी पुलिस निरीक्षक आरती कुमारी करेंगी.
सदर-2: कसबा, जलालगढ़, केनगर, श्रीनगर और चंपानगर थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक राजेश रंजन सिंह को दी गयी है.
बायसी: बायसी, डगरुआ, अमौर, रौटा और अनगढ़ थाना क्षेत्र में सुपर पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक अमजद अली को सौंपी गयी है.
धमदाहा: धमदाहा, मीरगंज, बड़हरा, रघुवंशनगर, भवानीपुर, रुपौली, बलिया, अकबरपुर, टिकापट्टी और मोहनपुर थाना क्षेत्र की निगरानी पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार रंजन करेंगे.
बनमनखी: बनमनखी, जानकीनगर और सरसी थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक कुंदन कुमार चौधरी को दी गयी है.
रात की गश्ती पर रहेगी विशेष निगरानी
पुलिस के अनुसार, ‘सुपर पेट्रोलिंग’ का उद्देश्य रात के समय पुलिस की सक्रियता बढ़ाना, अपराध पर अंकुश लगाना और जरूरत के समय आम लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है. पुलिस ने रात्रि गश्ती को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए