नेवालाल चौक गोलीकांड का मुख्य शूटर गुवाहाटी से गिरफ्तार, पार्षद पुत्र व मामा पर चलाई थी गोली

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित शुभम कुशवाहा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया के नेवालाल चौक गोलीकांड के मुख्य शूटर को बिहार से बाहर असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस विशेष टीम की कार्रवाई से पार्षद पुत्र शुभम कुशवाहा और उनके मामा पर हुए जानलेवा हमले मामले में बड़ी सफलता मिली है. आरोपी से पूछताछ कर साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश किया जाएगा.

विज्ञापन

पूर्णिया शहर के नेवालाल चौक पर 23 जुलाई की रात वार्ड 24 की पार्षद राखी कुशवाहा एवं जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के पुत्र शुभम कुशवाहा और उनके मामा पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पूर्णिया पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य शूटर को बिहार से बाहर असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

चाय दुकान पर बेखौफ अपराधियों ने की थी फायरिंग

मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी-1 अभिनव परासर ने बताया कि 23 जुलाई की देर रात नेवालाल चौक के समीप स्थित एक चाय दुकान पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी.

इस आपराधिक वारदात में पार्षद पुत्र शुभम कुशवाहा और उनके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त था.

गुवाहाटी में छिपा था मुख्य शूटर, विशेष टीम ने दबोचा

वारदात के बाद से ही पुलिस की विशेष टीम तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी.

इसी दौरान पुलिस को सटीक सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य शूटर बिहार से भागकर असम के गुवाहाटी में पनाह लिए हुए है. सूचना मिलते ही पूर्णिया पुलिस की टीम ने गुवाहाटी पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी को धर दबोचा.

ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा पूर्णिया, साजिशकर्ताओं का होगा पर्दाफाश

सदर डीएसपी-1 अभिनव परासर ने मुख्य शूटर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पूर्णिया लाया जा रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी, जिससे गोलीकांड के पीछे की असली वजह, मुख्य साजिशकर्ताओं और इसमें शामिल अन्य अपराधियों के नेटवर्क का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन