पूर्णिया परीक्षा में कल होगी मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल व चलंत दस्ता सिपाही भर्ती

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही पदों पर नियुक्ति के लिए 17 जून को होने वाली लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. परीक्षा में कुल 13,872 अभ्यर्थी 18 केंद्रों पर शामिल होंगे.

विज्ञापन

पूर्णिया के 18 केंद्रों पर 13,872 अभ्यर्थी होंगे शामिल

पूर्णिया. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) के अंतर्गत कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही पदों पर नियुक्ति के लिए 17 जून (बुधवार) को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने संयुक्त आदेश जारी किया है.

जिला मुख्यालय में बनाये गये हैं 18 परीक्षा केंद्र

जिला मुख्यालय में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. दोनों पालियों में 6,936-6,936 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस प्रकार कुल 13,872 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, एटीएम कार्ड, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कागजात एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा.

वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक उपस्थिति, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है. अभ्यर्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 लागू रहेगा. परीक्षा में कदाचार करते पकड़े जाने पर छह माह तक का कारावास, दो हजार रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों दंड दिए जा सकते हैं. परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों के 500 गज की परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी. साथ ही वीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त किसी भी कर्मी को मोबाइल फोन लेकर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

पुलिस बल एवं वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

परीक्षा के सफल संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. अपर समाहर्ता रवि राकेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन को संपूर्ण विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष भी परीक्षा अवधि के दौरान सक्रिय रहेगा. किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

01:- जिला स्कूल, पूर्णिया.

02 :- इंडियन पब्लिक स्कूल होसदा रोड गुलाबबाग, पूर्णिया. 03:- 2आर0पी0सी0उच्च विद्यालय, पूर्णिया सिटी, पूर्णिया04:-ब्राईट केरियर स्कूल, केरियर कॉलोनी पूर्णिया05:- जे०एल०एन०एस० उच्च माध्यमिक स्कूल, गुलाब बाग पूर्णिया06:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय,पूर्णिया 07:- आदर्श मध्य विद्यालय बेलौरी, पूर्णिया 08:- माउंट कारमेल, इंग्लिश स्कूल, परोरा, पूर्णिया 09:- आदर्श मध्य विद्यालय,अनुपनगर, बेलौरी, पूर्णिया 10:- मां काली उच्च विद्यालय, मधुबनी, पूर्णिया11:- एस0आर0डी0ए0भी0 पब्लिक स्कूल, चूनापुर रोड, पूर्णिया12:- उच्च विद्यालय चांदी रजीगंज रानीपतरा, पूर्णिया 13:- सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर रोड, बाघमारा पूर्णिया14:- डॉन बॉस्को स्कूल, पूर्णिया15:- 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, रानीपतरा, पूर्णिया 16:- अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय,बेलौरी,पूर्णिया17:- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, कचहरी रोड, पूर्णिया 18:- विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मरंगा, पूर्णिया

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन