ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी हाजिरी का खुलासा, पूर्णिया के 56 शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटा

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया डीईओ कार्यालय

पूर्णिया डीईओ कार्यालय

पूर्णिया जिले में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का मामला सामने आया है. जांच में 56 शिक्षकों की अनुपस्थिति पाई गई, जिसके बाद उनके एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है. शिक्षा विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

पूर्णिया जिले में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच में 56 शिक्षक ऐसे पाए गए, जिन्होंने तकनीक का उपयोग कर पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि वे संबंधित विद्यालयों में मौजूद नहीं थे. मामले का खुलासा होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उनके खिलाफ वेतन कटौती की कार्रवाई की है.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से मांगी गई थी रिपोर्ट

जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रकाश ने बताया कि कार्यालय पत्रांक-1052, दिनांक 25 मई 2026 के माध्यम से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 21 मई 2026 को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति की जांच कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था.

जांच में 56 शिक्षक पाए गए अनुपस्थित

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा के बाद यह सामने आया कि 21 मई 2026 को कुल 56 शिक्षकों ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी तरीके से 'मार्क ऑन ड्यूटी' उपस्थिति दर्ज की थी, जबकि वे बिना अनुमति विद्यालय से अनुपस्थित थे.

एक दिन का वेतन काटने का आदेश

कार्यालय पत्रांक-1340, दिनांक 8 जुलाई 2026 के तहत सभी 56 शिक्षकों की 21 मई 2026 की उपस्थिति निरस्त कर दी गई है. साथ ही जुलाई माह के वेतन से उस तिथि का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है.

फर्जी उपस्थिति पर शिक्षा विभाग सख्त

जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने या अनधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. विभाग ने सभी शिक्षकों को निर्धारित नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है.

ALSO READ: कोसी एक्सप्रेस में महिला के कान से सोने का टॉप्स झपटा, लहूलुहान हालत में पहुंची पूर्णिया


विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन