भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र को सेवा देंगे पॉलिटेक्निक के छात्र

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jan 2025 5:51 PM

विज्ञापन

बड़ी उपलब्धि हासिल की है

विज्ञापन

पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया के छात्रों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. संस्थान के छात्रों को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में प्लेसमेंट मिला है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के सत्र 2018-21 के छात्र प्रशांत कुमार को स्टाइपेंडियरी ट्रेनी कैटेगरी-I के रूप में नियुक्ति मिली है. इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच के सत्र 2019-22 के छात्र नारायण कुमार झा ने भी स्टाइपेंडियरी ट्रेनी कैटेगरी-I के पद पर स्थान पाया है. इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि हमारे संस्थान के छात्र लगातार कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. यह न केवल संस्थान बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. मुनिम लतीफी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. राजकुमार गुप्ता और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो.अमन कुमार राजन ने भी खुशी जाहिर की. फोटो. 1 पूर्णिया 15,16 परिचय- भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में चयनित छात्र

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन