माधवनगर कुड़िया टोला में एक हजार लीटर कच्ची शराब को पुलिस ने किया विनष्ट

Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है . इस दौरान पुलिस ने नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड नंबर 2 माधवनगर कुड़िया टोला में शराब निर्माण के लिए तैयार किये जा रहे एक हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित देसी शराब को विनिष्ट किया है. भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर पंचायत भवानीपुर के कुड़िया टोला में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ छापेमारी करते हुए कुड़ियाटोला में एक हजार लीटर से अधिक मात्रा में अर्धनिर्मित देसी शराब नष्ट किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि विनष्ट की गयी अर्धनिर्मित शराब किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है. बहुत जल्द इसका पता लगाते हुए शराब कारोबारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन