दो शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
जानकीनगर. फरार चल रहे दो शराब कारोबारी को जानकीनगर थाना पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि जानकीनगर थाना कांड संख्या 21/24 16 624 धारा 304 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 में पुलिस ने अभियुक्त सौरभ कुमार एवं गौरव कुमार वार्ड नंबर 6 मधुबन नगर पंचायत जानकीनगर को उसके घर में छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया. उक्त गिरफ्तार तस्कर शराब की खेप पकड़े जाने के दौरान गाड़ी छोड़कर फरार हो गये थे. तब से जानकीनगर पुलिस उसे खोज रही थी .उक्त अभियुक्त पर जानकीनगर में अन्य कांड भी दर्ज है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए