पुलिस ने पॉक्सो के आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के अपर थानाध्यक्ष अनंत राम ने पॉक्सो एक्ट के एक पुराने मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी शेखर ऋषि को गिरफ्तार कर लिया .गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया . जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि तीन साल से पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त शेखर ऋषि फरार था. उसे केस के आइओ व अपर थानाध्यक्ष अनंत राम ने मच्छट्टा गांव से गिरफ्तार किया. .उस पर तीन साल पहले एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शेखर ऋषि अपने गांव मच्छट्टा के आसपास देखा गया है.सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष अनंत राम ने उसे गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन