एक पेड़ मां के नाम अभियान से कृषि महाविद्यालय में पौधरोपण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Aug 2024 5:44 PM
भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्याल
पूर्णिया. भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता सह प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार महतो के नेतृत्व में वैज्ञानिक एवं गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारीगणों द्वारा एक-एक पौधरोपण किया गया. विदित हो कि यह अभियान प्रधानमंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान से शुरू किया गया था. प्राचार्य डॉ. महतो ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी वैज्ञानिकों एवं गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कहा कि सभी लोग कम से कम एक एक पेड़ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने अपने कर से जरूर लगायें. इस अवसर पर डॉ. जनार्दन प्रसाद, डॉ. मणिभूषण ठाकुर, डॉ. एस. आर. पी. सिंह, डॉ. आषीष रंजन, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रूबी साहा, डॉ. जय प्रकाष प्रसाद, डॉ. पंकज कुमार मंडल, डॉ. अभिनव कुमार, डॉ. आशीष चौरसिया, ई. विकाष कुमार, डॉ. शुभ लक्ष्मी, डॉ. चुन्नी कुमारी, डॉ. अल्पना कुसुम, डॉ. चेथना सीके, डॉ. परितोष कुमार, धनंजय कुमार, अमरेन्द्र कुमार, गजेन्द्र मंडल आदि ने भी शिरकत किया. फोटो..29 पूर्णिया 8- पौधरोपण अभियान में शामिल कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










