डीएस कॉलेज में पीयू के स्पेशल आदेश पर दूसरे दिन पीजी में नामांकन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2024 7:20 PM
डीएस कॉलेज में पीयू के स्पेशल आदेश पर दूसरे दिन पीजी में नामांकन
– वाणिज्य संकाय में 62 प्रतिशत अंक रहने के बाद नामांकन नहीं होने से किया हो हल्ला प्रतिनिधि, कटिहार डीएस कॉलेज में विवि के स्पेशल आदेश के बाद समय बीतने के दूसरे दिन शनिवार को भी पीजी में नामांकन लिया गया. नामांकन मनोविज्ञान विषय में किया गया. जबकि वाणिज्य संकाय में 62 प्रतिशत अंक रहने के बाद भी नामांकन को लेकर छात्र परेशान रहें. जिसको लेकर एनएसयूआई के मीठू समेत अन्य ने विरोध कर अधिक अंक वाले का नामांकन का पहले तो आग्रह किया गया. नहीं सुनने के बाद उनलोगों द्वारा हो हल्ला किया गया. हालांकि देर शाम तक न तो डीएस कॉलेज व नहीं विवि प्रशासन द्वारा सुनी गयी. जिसके बाद आक्रोशित छात्र व संगठन के सदस्य मायूस होकर बैरंग लौटने को मजबूर हो गये. छात्र, छात्र संगठन से लेकर कर्मचारियों ने बताया कि पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-26 में नामांकन को फोर्थ लिस्ट जारी किया गया था. जिसके आधार पर नामांकन को बीस दिसम्बर को समय निर्धारित किया गया. बीस दिसम्बर को नामांकन के बाद 21 दिसम्बर को भी नामांकन किस आधार पर किनका हुआ इसका जांच होना चाहिए. एनएसयूआई के मो मीठू ने बताया कि वाणिज्य संकाय में अब भी कई सीटों पीजी में शेष रह गया है. पूर्व में जिनका नामांकन के लिए फोर्थ मेधासूची में नाम आया था. नामांकन के दौरान ही स्थगित कर दिया गया. पुन: उसी लिस्ट के आधार पर पीजी में नामांकन लिया गया. उनलोगों का कहना है कि उच्चस्तरीय जांच होने पर पीजी नामांकन में कई तरह के मामले सामने आ सकते हैं. पीजी मैरिट लिस्ट में गड़बड़झाला से नकारा नहीं जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










