हिंदू सम्मेलन में संघ को हर घर तक पहुंचाने का लोगों ने लिया संकल्प

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Feb 2026 6:00 PM

विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर. संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित हिंदू सम्मेलन की कड़ी में अमौर खंड के विष्णुपुर मंडल का विराट हिन्दू सम्मेलन तरौना स्थित परमान नदी के तट पर आयोजित किया गया.अमौर खंड एवं विष्णुपुर मंडल पालक जिला कार्यवाह दीपक मंडल के कुशल मार्गदर्शन में पूर्णिया जिले का सबसे बड़ा हिन्दू सम्मेलन,सुरज विश्वास की अध्यक्षता में हुआ. हजारो लोगों को बैठने के लिए बनाया गया आकर्षक और सुसज्जित पंडाल छोटा पड़ गया. महिलाओं की संख्या अत्यधिक रही. विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि वक्ताओं ने सम्मेलन में पहुंचे लोगों को जात-पात के बंधनों को तोड़कर हिन्दुत्व के भाव से एकजुट रहकर अपनी समस्याओं को दूर करने एवं मानविन्दुओं की रक्षा का आह्वान किया.वक्ताओं ने संघ के 100 वर्षों के कालखंडों को विस्तार से बताते हुए संघ को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने के लिए संघ उनके अनुशांगिक संगठनों से जुड़कर उसके कार्यों एवं कार्यकर्मों को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. हिंदू सम्मेलन के बाद आयोजक मंडल के सदस्यों ने खिचड़ी महाप्रसाद वितरण किया. तत्पश्चात संध्या बेला में परमान नदी तट पर भव्य दीपोत्सव एवं गंगा महाआरती का आयोजन किया.जिसे देखने के लिए इस पास के गांवों के लोगों खासकर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ी. मंचासीन लोगों में संघ के संतोष कुमार पुगालिया, दीपक मंडल, राजेश कुमार सिंह, विहिप के पवन कुमार पोद्दार, मृत्युंजय महान, रंजन कुणाल, अमित कुमार साह, विहिप अमौर प्रखंड अध्यक्ष,अरुण कुमार शर्मा, अध्यक्ष सुरज विश्वास, पूर्व मुखिया अखिलेश दास, विद्यानंद विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा, एवं राजेश विश्वास प्रमुख हैं.इसअद्भुत एवं अभूतपूर्व विशाल हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष सुरज विश्वास, अरुण कुमार शर्मा, मणिभूषण विश्वास, अनिल विश्वास,अनिरुद्ध कुमार, भविष्य विश्वास, कृष्ण कुमार, संकेत कुमार,सोनू, अवधेश कुमार,गौतम, विमलेश कुमार , अखिलेश दास, गुरुदेव,पुनीत,मदन, नितेश, अवधेश, धर्मेंद्र विश्वास, पवन दिलिप सुजीत,शंकर धीरेन, सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों एवं मां बहनों की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन