योजना के तहत जीवित लाभुकों की पेंशन राशि अविलंब चालू हो: खेमका

Updated:
विज्ञापन

खेमका

विज्ञापन

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के जीवित लाभुकों को मृत घोषित कर उनकी पेंशन बंद किए जाने का हवाला देते हुए सदन में मुखर रुप से योजना में अनियमितताओं का मामला उठाया. श्री खेमका ने इसे अत्यंत गंभीर विषय बताया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनेके साथ जीवित लाभुकों की पेंशन राशि अविलंब चालू कराने की मांग की. विधायक श्री खेमका ने कहा कि सदन में विभागीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई करने और सभी पात्र लाभुकों की पेंशन पुनः प्रारंभ करने का आश्वासन दिया. विधायक श्री खेमका ने उफरैल मध्य विद्यालय को उत्क्रमित करने की मांग भी सदन में रखी, जिसे मंत्री ने स्वीकार करते हुए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इसके अतिरिक्त विधायक ने नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना तथा जल की शुद्धता जांच के लिए आधुनिक संयंत्र लगाने का विषय भी उठाया. याचिका एवं निवेदन के माध्यम से विधायक ने ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत महाराजपुर पंचायत में अशोक महलदार के घर से भाया मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय तक तथा गौरा पंचायत में कारी ऋषि के घर से झटका मुसहरी तक कच्ची सड़क के शीघ्र पक्कीकरण की मांग की. विधायक श्री खेमका ने कहा कि बजट सत्र के दौरान वे लगातार पूर्णिया के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं. एनडीए की सरकार में चारों ओर विकास हो रहा है और पूर्णिया भी विकास की रफ्तार में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन