पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण का रास्ता साफ

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. आने वाले दिनों में बहुत जल्द पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग और एप्रोच रोड समेत कई सुविधाएं बहाल हो जाएंगी. पूर्व से लंबित चले आ रहे अतिरिक्त 15 एकड़ भूखंड के हस्तांतरण के बाद इसका रास्ता साफ हो गया है. इतना ही नहीं, इस प्रक्रिया के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट के पूर्ण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में बदलने की संभावना भी बढ़ गई है. समझा जाता है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के लिए टेंडर भी बहुत जल्द निकला जाएगा. यह अलग बात है कि एयरपोर्ट पर जीएसई, पार्किंग समेत अन्य कार्य सहज रुप से किए जा सकेंगे. यहां अन्य जरूरी निर्माण कार्यों के लिए अब भूखंड की कमी नहीं रह जाएगी. गौरतलब है कि बिहार सरकार की ओर से एयरपोर्ट पर सिविल एनक्लेव के आधारभूत संरचना के लिए दूसरे चरण के तहत 15 एकड़ भूमि एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर कर दिया गया है. पहले चरण में 52.18 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था. इस तरह पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए कुल 67.18 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन