सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
प्रतिनिधि,कसबा. समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा की रोगी कल्याण समिति की नई कमिटी की पहली बैठक प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सरदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में बेहतर सरकारी स्वास्थ्य सेवा में सभी दृष्टि से आम लोगो को अवगत कराने तथा हर समय पीड़ितों को सेवा प्रदान करने पर चर्चा की गई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण मोहन दास ,प्रशासनिक अनुमोदन से मनोनीत बमबम साह, मो इरफान, मनोज कुमार मोदी, अनोखी देवी, भारती साह एवं श्वेता कुमारी शामिल हुए. प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक उमेश कुमार पंडित, प्रखंड स्वास्थ प्रबंधक अपराजिता कुमारी उपस्थित थी. बैठक संपन्न होते ही सभी सदस्यों को विभाग द्वारा शासी निकाय की संरचना संबंधित गाइडलाइन की प्रति दी गयी. फोटो. 2 पूर्णिया 10- गाइडलाइन की प्रति सदस्यों को देते बीडीओ
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए