Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपी एम्स और रक्षा मंत्रालय में कर चुका है काम

Updated:
विज्ञापन
Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपी एम्स और रक्षा मंत्रालय में कर चुका है काम

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने बताया कि आरोपी का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कोई कनेक्शन नहीं है.

विज्ञापन

Pappu Yadav: बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला महेश पांडे को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. जिस नंबर से आरोपी ने संसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दिया था, वह मोबाइल फोन और सिम कार्ड को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी ने दुबई के सिम कार्ड से धमकी दी थी. इस मामले का खुलासा पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने किया. पूर्णिया एसपी ने बताया कि दिल्ली में कई सांसदों के संपर्क में आरोपी रहा है, इसके साथ ही एम्स और रक्षा मंत्रालय के कैंटिन में काम कर चुका है. अभी तक जांच में जो बातें सामने आई है, इसके अनुसार ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इसका संबंध नहीं है और न ही गैंग का सदस्य है. हालांकि पुलिस अनुसंधान अभी कर रही ह��.

सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि लॉरेंस गैंग के नाम पर यूएई के नंबर से सांसद पप्पू यादव को व्हाट्सएप पर धमकी दी गयी थी. इस मामले में पूर्णिया पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. आरेस्ट किया गया आरोपी का नाम महेश पांडेय है. आरोपी अपनी साली के नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पप्पू यादव को धमकी दी थी. दिल्ली में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

जानें मामला

पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी कुछ समय पहले यूएई घूमने के लिए गया था. यूएई में आरोपी की साली रहती है. उसने यूएई में साली के नाम से एक सिम ली थी, जब तक आरोपी वहां रहा तो इस्तेमाल किया. इसके बाद वह जब भारत वापस लौटा तो सिम अपनी साली को नहीं लौटाई. फिर भारत में उसने यूएई के नंबर से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर चलाने लगा.

Also Read: ..मैं परेशान हूं… मरने की तैयारी कर चुका…’ पप्पू यादव ने क्यों कहा? लॉरेंस गैंग के लिए जानिए क्या बोले सांसद

सिम-मोबाइल फोन जब्त

इसी बीच बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर पप्पू यादव का बयान उसने खबरों के माध्यम से देखा, इसके बाद उसने इंटरनेट से सांसद पप्पू यादव का नंबर निकालकर यूएई वाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी के पास से यूएई नंबर की सिम और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नहीं है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन