घसकी गंगा घाट पर एक माह का मेला शुरू

Updated:
विज्ञापन

डगरूआ

विज्ञापन

डगरूआ.प्रखंड अंतर्गत घसकी गंगा घाट के तट पर बने राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में माघी पूर्णिमा पर आयोजित 24 घंटे का हरि नाम संकीर्तन भक्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया. संकीर्तन कार्यक्रम सह मेला कमिटि के अध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर परिसर में माघी पूर्णिमा के अवसर पर हरि नाम संकीर्तन सम्पन्न हुआ.वहीं एक महीने तक चलने वाला घसकी गंगा मेला आरम्भ किया गया.अध्यक्ष ने बताया कि संकीर्तन में प्रखंड क्षेत्र के अलावा दूरदराज के गांवों से आए हुए कीर्तन मंडलियों ने अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन किया उन्होंने बताया कि घसकी गंगा घाट मेला इस क्षेत्र का काफी पुराना मेला है.यह मेला जलेबी,लकड़ी के बने फर्नीचर व सामान के साथ ही पतरस झाड़ू आदि के लिए प्रसिद्ध है.इस मेले के आयोजन में ग्रामीण गोविंद लाल विश्वास,विवेक विश्वास,अवधेश विश्वास,राजकुमार भारती,प्रदीप विश्वास,अवधेश मंडल, दरोगा सिंह,दशमी विश्वास सहित दर्जनों ग्रामीण सक्रियता से जुटे रहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन