महेंद्रपुर चौक पर शटर तोड़ ज्वेलरी दुकान से डेढ़ लाख की चोरी
महेंद्रपुर चौक पर
प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के महेंद्रपुर चौक पर ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी की ली गयी. घटना के संबंध में ज्वेलर्स अंगद कुमार साह ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की संध्या वह दुकान बंद कर अपने घर चले गये. सुबह फोन पर जानकारी मिली कि दुकान में चोरी हो गई है. दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ. दुकान के अंदर दराज में रखे हुए सोने चांदी के जेवरात लगभग एक लाख 25 हजार के एवं नगद 25 हजार गायब पाया. उन्होंने बताया कि दराज में रखे सभी जेवरात ग्राहक के थे. फोटो. 8 पूर्णिया 10 कैप्शन – महेन्द्रपुर में चोरी के बाद दुकान पर लगी भीड़.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए