श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर निकाली गयी निशान शोभा यात्रा
भवानीपुर
भवानीपुर.नगर पंचायत भवानीपुर के मुख्य बाजार में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन रविवार को नौवीं बार श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा. इस अवसर पर भवन देवी मंदिर से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा भवन देवी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर पंचायत भवानीपुर के विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरते हुए अग्रसेन भवन धर्मशाला में स्थापित मुख्य यज्ञ स्थल पर पहुंचकर स्थापित किया गया. पूरे नगर में भगवा ध्वज फहराए गए हैं और बाजार क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंगा हुआ है. श्याम परिवार भवानीपुर द्वारा जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाकर भव्व व आकर्षक बनाया गया है. प्रातःकाल कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्री श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई .इस दौरान भगवान श्री श्याम का छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा हजारों श्रद्धालु श्याम पाठ एवं भजन-कीर्तन में भाग लेकर पुण्य एवं लाभ लाभ के भागीदार बने. संध्या समय बाहर से आये भजन गायक भक्ति रस की अमृत वर्षा करेंगे. निशान यात्रा नगर पंचायत स्थित भवन देवी मंदिर से निकलकर नगर पंचायत भवानीपुर के सभी टोला मोहल्लों का भ्रमण करते हुए मुख्य यज्ञ स्थल श्री अग्रसेन भवन यज्ञ स्थल पर ही निशान को रखकर भक्ति भजन में श्रद्धालु नर नारी तल्लीन हो गए . आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम परिवार भवानीपुर के सभी श्याम भक्त सक्रिय रूप से जुटे हुए रहे .थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी की देखरेख में शोभा यात्रा निकाली गई तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए