नशे में हंगामा करते नौ शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केनगर

विज्ञापन

केनगर. केनगर थाना पुलिस ने परोरा चौक पर 6 व्यक्तियों को शराब के नशे में हो हंगामा करते गिरफ्तार कर लिया. जबकि चम्पानगर थाना पुलिस ने भी संध्या गश्ती के दौरान चम्पानगर बाजार से शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि नशेडियो में मरंगा थाना क्षेत्र के शिव शक्ति मुहल्ला निवासी बाबूलाल चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र कालू चौधरी तथा केनगर थाना क्षेत्र के बेलघट्टी परोरा गांव निवासी विमल मरांडी का 32 वर्षीय पुत्र सोनेलाल मरांडी एवं थाना क्षेत्र के ही गणेशपुर संथाली टोला निवासी साहेब मरांडी का 24 वर्षीय पुत्र राजेश मरांडी और परोरा गांव के ही स्व. वेदानंद महलदार का 35 वर्षीय पुत्र दिलीप महलदार एवं अरुण मंडल का 45 वर्षीय पुत्र निगम मंडल तथा बनमनखी थाना क्षेत्र के हरपट्टी गांव निवासी स्व. विष्णु मंडल का 50 वर्षीय पुत्र लालो मंडल है. वही दूसरी ओर चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार नशेडियो में थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या–1 स्थित प्रसादपुर गांव निवासी स्व. उपेन्द्र यादव का 35 वर्षीय पुत्र निलेश कुमार यादव और थाना क्षेत्र के ही वार्ड संख्या- 9 स्थित मोगलाहा गांव निवासी स्व. भीमलाल हांसदा का 25 वर्षीय पुत्र मंजय हांसदा तथा कटिहार जिले के रौतारा थाना अंतर्गत वार्ड संख्या- 5 स्थित खुदना गांव निवासी राजकुमार पासवान का 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन