बुधन मंडल हत्याकांड में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Feb 2026 6:48 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर मिलिक पंचायत के मोतीचक वार्ड संख्या 14 में बीते दिन डीहवास की जमीन विवाद को लेकर हुए बुधन मंडल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में नामजद अभियुक्त विकास मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ की गई. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में पूर्णिया जेल भेज दिया गया. ज्ञात हो कि 25 फरवरी की संध्या डीहवास की जमीन को लेकर आपसी फरीको के बीच विवाद में बुधन मंडल की हत्या कर दी गई थी. थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी का कहना है कि मामले में अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से अनुसंधान कर रही है. शेष फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी यथाशीघ्र होगी

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन