सड़क हादसे में घायल सेविका के निधन पर विक्रमपुर में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. सड़क हादसे के बाद सेविका की मौत पर सेविकाओं एवं स्थानीय लोगों में मातमी सन्नाटा छा गया. घटना पूर्णिया जिले की पूर्णिया ग्रामीण बाल विकास परियोजना अंतर्गत विक्रमपुर पंचायत की है. बताया गया कि शुक्रवार को सेविका सनोवर खातून अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 34 जा रही थी. इसी दौरान वह अचानक बाइक से नीचे गिर गई जिसके बाद इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया.शनिवार की सुबह मौत हो गई .घटना के संबंध में सेविका सनोवर खातून के पुत्र मो सरफराज ने बताया कि सड़क हादसे के बाद इलाज कर वापस घर लाया गया लेकिन शनिवार की सुबह अचानक उनकी मौत हो गई वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विक्रमपुर पंचायत सहित अन्य पंचायत की सेविकाओ में मातमी सन्नाटा छा गया. सभी ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी. मौके पर सेविकाओं ने कहा कि एफआरएस नियम को लेकर काफी टेंशन रहती है जिसको लेकर आज हमारी एक बहन टेंशन की शिकार हो गई . इस मौके पर बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष अंजू सिंह कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष पिंकी कुमारी, पंचायत उपसरपंच मदन लाल मंडल, पूर्व पंसस मो हबीब,सेवानिवृत्त शिक्षक मो मुश्ताक आदि ने सेविका के घर पर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की. साथ ही सरकार और विभाग से मृतक सेविका को सरकारी मुआवजा देने की मांग की .

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन